कौशाम्बी में साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,समाज की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान के संबंध में हुई चर्चा

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,समाज की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान के संबंध में हुई चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के बैनर तले आयोजित साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ नरेंद्र साहू मौजूद रहे, मंच का संचालन उमाकांत साहू ने किया।

जिला अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित साहू समाज की बैठक में जिला व विधानसभा कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र साहू ने समाज के राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और शैक्षणिक उन्नति पर जोर दिया, उन्होंने साहू समाज के उत्थान के लिए तन मन धन से लोगों को आगे आने का आवाहन किया।

ज्ञानेंद्र साहू ने समाज की एकता पर बल दिया और समाज की हर संभव मदद का ऐलान किया, जिला अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने सभी स्वजातीय बंधुओ का बैठक में स्वागत किया और बताया कि साहू समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना है, जो भी पार्टी हमारे समाज को संगठन और चुनाव में जगह देगी हमारा साहू समाज उसके साथ है, हमें सामाजिक और शैक्षणिक स्तर सुधारना होगा, शिक्षा से ही समाज का भला होगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि वार्षिकी साहू समाज दर्पण पत्रिका निकाली जाएगी, जो समाज को जागरूक करने का काम करेगी, उन्होंने साहू समाज की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक विकास का एजेंडा रखा जो सर्वसम्मति से पास हुआ। चन्द्र कांत साहू ने बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर जोर दिया कहा समाज का विकास शिक्षा से संभव है, साहू समाज के पूरे जिले से आए पदाधिकारियों ने शिक्षा, व्यवसाय और राजनीति पर सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

नगर पालिका मंझनपुर से अशोक कुमार साहू, नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष उमाकांत साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू, सोम साहू, चंद्र कांत साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor