कौशाम्बी,
कांग्रेस कार्यालय में जय भीम,जय बापू,जय संविधान की बैठक संपन्न,जिलाध्यक्ष ने कहा देश की अनमोल धरोहर हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा० भीमराव अम्बेडकर,
यूपी के कौशाम्बी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के अनुसार पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जय भीम- जय बापू – जय संविधान कार्यक्रम की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य 26 दिसम्बर 2024 को बेलगावी में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति ने जय भीम जय बापू जय संविधान अभियान शुरू होने के क्रम में विस्तृत चर्चा हुई यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर और हमारे संविधान निहित मूल्य की विरासत को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए है।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर देश की बहुमूल्य धरोहर हैं, जिनके द्वारा किए गए महान कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता है। आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की ही देन है जो देश में इतनी समानताएं हैं।
प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने कहा वर्तमान सरकार संविधान का दुरुपयोग कर अपना फायदा चाहती है,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश गांधी वादी विचारों और संविधान के रास्तों पर चलता है न की नफरत और हिंसा के रास्ते पर,राजिया बेगम ने कहा महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अपना सबसे बहुमूल्य योगदान दिया था।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव राजेश साहनी, रामबहादुर त्रिपाठी,राजेंद्र त्रिपाठी,मनोज पटेल,कौश्लेश द्विवेदी,श्याम सिंह भदौरिया,मोहम्मद फरमान,नैयर रिजवी,जितेंद्र शर्मा, अर्श खुर्शीद,हेमंत रावत,मोहम्मद अब्बान,राम सूरत रैदास,राम लाल गौतम,भोला गौतम,रीतलाल रैदास,अमृत पासी,सुरेंद्र सरोज,समर सरोज,सुरेंद्र यादव,राहुल यादव,फूल चंद्र कुशवाहा,मंजीत यादव,रंजीत गौतम,दिनेश पाल,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।