शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों को नगर पंचायत चरवा में किया गया ठंडाई का वितरण

कौशाम्बी,

शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों को नगर पंचायत चरवा में किया गया ठंडाई का वितरण,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों को ठंडाई का वितरण किया गया।

नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय ने अपने पेट्रोल पंप पर नगर के सभी सम्मानित नागरिकों एवं जनता जनार्दन के साथ ठंडाई प्रसाद वितरण कर हर हर महादेव के गूंज के साथ शुरू किया।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशाम्बी गौरव पाण्डेय की अगुवाई में क्षेत्र वासियों को प्रसाद वितरण कर महाशिवरात्रि की बधाई दी गई।जिला अध्यक्ष ने सभी के स्वस्थ मंगल कामना की बाबा भोलेनाथ के चरणों में कामना किया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पर प्रभारी कौशांबी प्रदेश सचिव राजेश साहनी व पूर्व प्रदेश सचिव वर्तमान बांदा लोक बांदा कोऑर्डिनेटर राम बहादुर त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला महासचिव संगठन प्रभारी कौशाम्बी दीपक पाण्डेय “बाबू” , युवा नेता आलोक त्रिपाठी, महेंद्र मिश्रा, रविन्द्र द्रिवेदी फूलचंद्र, अरविंद यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभाष साहू, अनिल सेन लगभग दर्जनों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor