राष्ट्रीय जन उद्योग महिला व्यापार संगठन का हुआ गठन, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भरवारी नगर संगठन का हुआ गठन 

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय जन उद्योग महिला व्यापार संगठन का हुआ गठन, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भरवारी नगर संगठन का हुआ गठन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय जन उद्योग महिला व्यापार संगठन का गठन किया गया है,अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भरवारी नगर संगठन का गठन हुआ है,संगठन की प्रांतीय महामंत्री महिला सभा ज्योति केसरवानी ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला नगर संगठन का गठन किया है,1 जनवरी 2025 को प्रान्तीय अध्यक्ष कुसुम केसरवानी ने जनपद कौशाम्बी के गठन मे महिला संगठन की घोषणा की थी जिसके बाद शनिवार को भरवारी कस्बे में महिला संगठन का गठन कर दिया गया,यह नगर संगठन अब महिला व्यापारियों की बात अधिकारियों और प्रशासन से पुरजोर तरीके से रख पाएंगी।

नगर पालिका परिषद भरवारी में महिला संगठन के गहरा के बाद सीमा केसरवानी पत्नी शिवकुमार केसरवानी को महिला व्यापार नगर अध्यक्ष घोषित किया गया है,वही विनीता केसरवानी पत्नी प्रदीप कुमार को महिला व्यापार नगर महामंत्री बनाया गया है ,प्रीती कौशल पत्नी नीरज कौशल बनी महिला व्यापार नगर उपाध्यक्ष,मोबीना शन्नो बेगम पत्नी शाहबजादे और जागृति गुप्ता पत्नी संजय कुमार गुप्ता को महिला व्यापार नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

नंदी वाणी स्कूल मे कार्यक्रम का आयोजन कर सभी घोषित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।

इस दौरान नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी , नगर महामंत्री मुकेश केसरवानी, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार, शाहबजादे, इफ्तिखार अहमद, प्रदीप कुमार, प्रान्तीय महिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor