नगर पालिका परिषद मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का उत्सव होली

कौशाम्बी,

नगर पालिका परिषद मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का उत्सव होली,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सम्मानित सभासदों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए पारंपरिक मिष्ठान गुजिया वितरित की और नगर पालिका की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं सभासदों का सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संदेश देता है।

इस अवसर पर नगर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह, अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी सहित सभी सम्मानित सभासद एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली के रंगों में रंगने का आनंद लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor