डिस्ट्रिक्ट बॉलीबॉल संघ कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी गठित,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

कौशाम्बी,

डिस्ट्रिक्ट बॉलीबॉल संघ कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी गठित,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में डिस्ट्रिक्ट बॉलीबॉल संघ कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है,सभी  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मान सिंह इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, बजहा में डिस्ट्रिक्ट बॉलीबॉल एसोसिएशन (डीवीए), कौशाम्बी की साधारण सभा की एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन रहा। बैठक एवं नई कार्यकारिणी का गठन यू.पी. बॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा नामित ऑब्जर्वर की देख-रेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि अम्बरीष सिंह भदोरिया उपस्थित रहे। कौशाम्बी जिला बॉलीबॉल संघ के संरक्षक अजय तिवारी की अध्यक्षता में चुनाव की कार्रवाई प्रारंभ की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारी चुने गए..

1. डॉ. पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष

2. प्रदीप कुमार तिवारी उपाध्यक्ष

3. ज्ञान प्रकाश ‌द्विवेदी चैयरमैन

4. महेंद्र कुमार द्विवेदी सचिव

5. गिरजेश नारायण पांडेय वरिष्ठ उपसचिव

6. सुनील कुमार साहू उपसचिव

7. भवर सिंह यादव उपसचिव

8. शंकर दयाल सिंह कोषाध्यक्ष

9. राजेश कुमार प्रसार मंत्री

10. राकेश तिवारी उपसचिव

कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor