विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न,दुर्गा वाहिनी से जुड़कर संगठन को आगे बढ़ने के लिए महिलाओं का किया आह्वान

कौशाम्बी,

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न,दुर्गा वाहिनी से जुड़कर संगठन को आगे बढ़ने के लिए महिलाओं का किया आह्वान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में  विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की एक बैठक मूरतगंज विकासखंड के बलकरनपुर गांव में आहूत की गई, बैठक का संयोजन दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सोनिया राजपूत के ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला तो विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि दुर्गा वाहिनी हिन्दू बहनों का एक गतिशील संगठन है। किसी भी राष्ट्र की शक्ति या ऊर्जा का केन्द्र उसकी युवा शक्ति होती है। क्योंकि यह युवा शक्ति ही है जो अपने प्राणों की आहुति देकर भी समाज और राष्ट्र को उन्नति की ले जाती है। यही कारण है कि सभी समाज और संस्थाएं अपने साथ युवा शक्ति को जोड़ने का सदैव प्रयास करती हैं। उन्होंने सभी बहनों से दुर्गा वाहिनी में जुड़कर संगठन को आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर बोलते हुए संगठन के सहमंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि जिस तरीके से आज हिंदू धर्म को चोट पहुंचाने के लिए हमें निशाना बनाया जा रहा है वैसे में मातृशक्ति व बहने अपने घर में बच्चों को हिंदुत्व और सनातन की सही शिक्षा देकर राष्ट्र को मजबूत रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इस मौके पर बोलते हुए दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सोनिया राजपूत ने कहा कि जिले की बहने जा चुकी है और जिले में आज जिस तरीके से तेजी से दुर्गा वाहिनी बढ़ रही है आने वाले दिनों में गांव-गांव में दुर्गा वाहिनी की समितियां होगी। बैठक का आयोजन प्रखंड की सरिता देवी और शिव कुमारी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से परमीना, मंजू, बबीता, कलावती, सुनीता, बोल देवी, उर्मिला, सीता देवी, माधुरी, रिंकी, रश्मि, सुनीता, गुड्डी, रनिया, पुष्पेंद्र पांडे, दीपक मौर्य, संदीप शुक्ला, टीकम चौरसिया, कार्तिकेय मिश्रा, महेंद्र पासी, प्रिंस शुक्ला, धीरज पटेल, अजय पासी शाहिद सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor