कौशाम्बी,
कौशाम्बी में 06 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का 45 वाँ स्थापना दिवस,
भारतीय जनता पार्टी के गठन को 06 अप्रैल 2025 को 45 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं,इसी क्रम में देश भर में भाजपा इसे स्थापना दिवस के रूप में बड़े ही धूम धाम से मनाएगी, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है, भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने में इसी लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 06 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था।
इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय कौशाम्बी में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, कार्यकर्ता, उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू ने दी।