कौशाम्बी,
कौशाम्बी भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण,पूजन,हवन कर मनाया गया भाजपा का 45वा स्थापना दिवस,बताई पार्टी की उपलब्धियां,
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के 45 वर्ष पूर्ण होने व 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज को ध्वजारोहण एवं हवन पूजन किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा, हमे अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है उन्हें समझना है उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने राम मंदिर का वादा किया था जिसे पूरा किया ,धारा 370 खत्म करने का वादा किया था उसे पूरा किया,भाजपा जो कहती है वो करती है ,यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही हैं।उत्तराखंड,हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,में बार बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है, इस बार दिल्ली में भी हमारी सरकार आई है ।
भाजपा ने एकात्मवाद को आगे बढ़ाया है 1965 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवदर्शन का उपदेश दिया था, लेकिन भाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास के रूप में अंत्योदय को आगे बढ़ाया,इस दौरान 45 वर्षों के पार्टी के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, प्रेम चौधरी, उदयन सिंह,लाल बहादुर, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, संजय जायसवाल, दीप चंद्र दिवाकर, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, लवकुश मौर्य, दिनेश पाण्डेय, ज्योति केसरवानी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।