कौशाम्बी में धूमधाम से निकली राम जन्मोत्सव यात्रा, हार्रायपुर से निकली यात्रा का भरवारी में हुआ समापन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में धूमधाम से निकली राम जन्मोत्सव यात्रा, हार्रायपुर से निकली यात्रा का भरवारी में हुआ समापन,

भगवान श्रीराम भारत की संस्कृति में रग रग समाएं हैं, भगवान श्री राम को समझना है तो हमें राजा दशरथ की राजव्यवस्था में समर्पण, भाई भारत के रूप में त्याग, माता शबरी के रूप में सामाजिक समरसता दिखाई देगी, इसीलिए कई जगह पर भगवान श्री राम को भारत का प्रेरणा पुरुष भी कहा गया है।आतताईयों ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर बने मंदिर को तोड़कर भारत की आत्मा पर प्रहार दिया था। आज 500 साल बाद वह गौरव का दिन आया है जब यह मंदिर पुनः बनकर हम सबके सामने तैयार है। यह हमारे पूर्वजों के साड़ियों के संघर्ष और वर्तमान के पौरुष के त्याग का नतीजा है।

उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा हार्रायपुर में आयोजित सभा के दौरान संगठन के प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के विभाग सह मंत्री सत्य प्रकाश रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ राज नारायण ने कहा कि आज भारत का सनातनी आज जाग चुका है। जिसका परिणाम है कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन चुका है और जल्द ही मथुरा, काशी और संभल में भी आतताईयों द्वारा तोड़े गए मंदिर पुनः निर्मित हो हम सभी के सामने होंगे। इस मौके पर उन्होंने मौजूद संगठन के लोगों से उन्होंने संगठन में मजबूती लाने के लिए एकत्र होकर गांव-गांव में संगठन को खड़ा करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि संगठन के विभाग सहमंत्री सत्य प्रकाश ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं जो आज हम ऐसे समय में हैं जब 500 साल के लंबे वक्त जिसमें हमारे कई पीढ़ियां भेज चुकी हैं, उसके बाद हम सभी को भगवान श्री राम के जन्म स्थली में उनके मंदिर को देखने का मौका मिला।

इसके बाद हार्रायपुर से यात्रा शुरू की गई जो भगवान श्री राम के जयकारे के साथ निकली हजारों की संख्या में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर मूरतगंज से देर शाम को भरवारी स्थित बड़ी कुटी पर समापन किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने धन्यवाद व्यापित किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप शिवम पांडे, दीपक मोर्य, अमित पाठक, पुष्पेंद्र पांडे, सर्वेश पटेल, गुड्डू पटेल, वीरेंद्र दिवाकर, अंकित दिवाकर, महेंद्र पासी, कार्तिक मिश्रा, ओम पांडे, रजत पांडे, राजाराम सरोज, उमाकांत साहू, गोविंद सरोज, प्रहलाद सरोज, समुनदर पटेल, जियालाल, भोला ठाकुर, सुधांशु अग्रहरि, संजय पटेल, सतकाम पांडे, धीरज पांडे, सूचित मौर्य, प्रिंस शुक्ला, हिमांशु यादव, आकाश जायसवाल, लकी केसरवानी, सोमू गुप्ता, सानू कुशवाहा, अंकुर मिश्रा, अमित मिश्रा, गुड्डन तिवारी, अभिषेक जायसवाल, संदीप जयसवाल, यशवंत यादव, बच्चा पटेल, कामता यादव, कृष्णदत्त ओझा, तारीफ यादव, वाल्मीकि, अवधेश दुबे, श्याम लोधी, विनोद लोधी, मुलायम सिंह सहित हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor