भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया संबोधित,बताई पार्टी की उपलब्धियां

कौशाम्बी,

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया संबोधित,बताई पार्टी की उपलब्धियां,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस को लेकर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 06 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है,यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक संबंध है।

कार्यकर्ता आगे बढ़कर किसी भी जिम्मेदारी को संभाल सकता है, यह प्रेरणा पार्टी में हर कार्यकर्ता को प्राप्त है, यह वैशिष्ट्य ही भाजपा को आज पूरे विश्व में प्रकाशित कर रहा है, ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया। इसके उपरांत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भंडारा कर लोगों को शुभकामनाएं दीं गई ।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, दीप चंद्र दिवाकर, दिनेश पाण्डेय, नितिन पासी, बीरेंद्र सरोज फौजी, लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor