प्रयागराज,
हरी मंदिर पंजाबी सभा में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार,
प्रयागराज जनपद के मीरापुर हरी मंदिर पंजाबी सभा में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर ए०के० कालरा रहें । पारम्परिक तरीक़े से डॉक्टर कालरा ने लकड़ी के कुंडे में लोहड़ी की आग लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । सभी लोगों ने लोहड़ी को आग लगाई व मक्का , मोमफली , रेवड़ी , तिल इत्यादि को आग में डालकर उसके उपरांत लोहड़ी के चारों तरफ़ चक्कर काटकर पूजा का कार्यक्रम किया । सभी लोगों ने लोहड़ी की आग के चक्कर काटकर ढोल पर भांगड़ा व गिद्दा डांस करकें पर्व का आनंद लिया व एक दूसरे को बधाई दी ।

मुख्य अथिति डॉक्टर कालरा जी ने कहा की लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज का एक मुख्य व पारम्परिक पर्व हैं । यह पर्व क़िसानो की फसल से जूड़ा हुआ पर्व हैं । इस पर्व को पूरे देश में अलग-अलग नाम से व अलग अलग रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं ।इस अवसर पर पंजाबी समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।








