कौशाम्बी,
बाबा साहब का संविधान सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक:बृज बहादुर,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में संविधान निर्माता,भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम को लेकर आयोजित जिला प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को बतौर मुख्यातिथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा हरदोई से पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति और सम्मान में सम्मान अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डाक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है, जबकि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया, इसके अलावा, लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया।पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने अपने संबोधन में बाबा साहब के बारे में विस्तार से बताया व अपनी जानकारी को साझा किया।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने गोष्ठी का संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी थी, सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया था और उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा था, नेहरू ने दिल्ली स्थित अंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था, यह कार्य 2016 में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संपन्न हुआ और 2018 में स्मारक का उद्घाटन किया गया 1990 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।
इस अवसर पर काशी क्षेत्र से उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,कोऑपरेटिव के चेयरमैन शिव मोहन मौर्य,पूर्व विधायक ,कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पाण्डेय शीलू,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,वीरेंद्र सरोज फौजी,सहित सभी मण्डल अध्यक्ष,प्रबुद्धजन,चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।