विवेक गुप्ता बनाए गए एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष प्रशासनिक,बिसारा में कार्यालय उदघाटन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित

कौशाम्बी,

विवेक गुप्ता बनाए गए एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष प्रशासनिक,बिसारा में कार्यालय उदघाटन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के बिसारा में नेशनल एन्टी करप्शन एन्ड आपरेशन कमेटी ऑफ इन्डिया के कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया,कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डा0 राजेश शुक्ला ने कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण कमेटी हैं,जनता का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न चाहे वह अपराधिक हो, समाजिक हो, कानूनी हो या गरीबो के साथ हो, हम संविधान के दायरे में रहकर पीड़ित की मदद करते है जिला जांच अधिकारी के द्वारा जांच कराते है, उन्होंने कहा कि हमारा कार्य पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर असहाय लोगो की पर्यावरण की खाद्य पदार्थो की समाज में रिश्वत खोरी की जनमानस को जागरूक कर के सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाना है। दहेज में अंकुश लगाते हुए समाजिक श्रमिक शोषण तथा यातायात नियमों के बारे मे लोगो को जागरूक करते हुए भ्रष्ट लोगों का समय-समय पर आर टी आई का उपयोग करते हुए पर्दाफास किया जायेगा।

कार्यक्रम में विवेक गुप्ता को कौशाम्बी जिले के प्रशासनिक जिला अध्यक्ष के रूप में पद से सम्मानित किया गया,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने नवनियुक्त प्रशासनिक जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता जिला अध्यक्ष प्रशासनिक द्वारा किया गया,जिसमें पंडित सीताराम विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, नसीम राईन, राज कुमार केसरवानी ,देशराज यादव , ओपी तिवारी एडवोकेट, सुमित शुक्ला, सुऐब अहमद, प्रियासूं शाहू, देवेन्द्र यादव, गुफरान, मो0 नसीम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor