कौशाम्बी,
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का धूम धाम से मनाया गया जन्मदिन,हवन पूजन कर दीर्घायु के लिए की गई कामना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विधि विधान से पूजा हवन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु कामना किया।
तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जीवन तथा उनके संघर्ष के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,कोऑपरेटिव के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य,डिप्टी सीएम के निवर्तमान मीडिया प्रभारी भोलेशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,अजय पाण्डेय,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू,सभासद झल्लर चौरसिया,विनय पाण्डेय,व सभी मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।