कौशाम्बी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29440 वादों का किया गाय निस्तारण, 7 करोड़ से अधिक वसूला गया रुपया

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29440 वादों का किया गाय निस्तारण, 7 करोड़ से अधिक वसूला गया रुपया,

यूपी के कौशाम्बी जिला न्यायालय परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश जे०पी० यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल,न्यायिक अधिष्ठान के सभी न्यायिक अधिकारी एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी तथा जनमानस उपस्थित रहे।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29440 वादों का निस्तारण कर 7,17,79,786 रू० वसूला गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 14 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 28 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 72,10,000/- रू० दिलाया गया तथा इसी कम में अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 03 वाद का निस्तारण कर 1,500/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया।

अपर जनपद न्यायाधीश-तृतीय द्वारा कुल 05 वाद का निस्तारण कर 3,000/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-प्रथम द्वारा विद्युत अधिनियम के 101 वादों निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय-द्वितीय द्वारा कुल 02 यादों का निस्तारण कर 1,000/- रु० का अर्थदण्ड वसूला गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1204 फौजदारी यादों का निस्तारण कर 6,13,710/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 284 वादों का निस्तारण कर 2,750/- रू० का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 3,99,593 रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

सिविल जज जू०डि० द्वारा कुल 238 वादों का निस्तारण के अतिरिक्त 1,12,107/- रू० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 208 वादों का निस्तारण कर 10,800/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार अपर सिविल जज जू०डि० द्वितीय द्वारा 51 वादों का निस्तारण कर 2,650/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। ग्राम न्यायालय, चायल द्वारा कुल 114 वाद निस्तारित कर 10.170/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया।

सिविल जज जू०डि०/ त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 178 बाद का निस्तारण कर 18,190/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 25854 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 678 वादों का निस्तारण कर 16,08,732/- रू० जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 03 वाद निस्तारित कर 5,40,204/- रु० जमा कराया गया।

न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 01 मामले का निस्तारण कर 16,00,000/- रु० का अवॉर्ड पारित किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 474 वादों का निस्तारण कर 5,60,49,560/- रू० जमा कराया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29440 वादों का निस्तारण कर 7,17,79,786 रू० वसूला गया।तदोपरान्त राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शीरीन जैदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor