कौशाम्बी,
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर कौशाम्बी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,सेना के शौर्य का लगाया नारा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देश में पाकिस्तान के विरुद्ध हुई सैन्य कार्रवाई और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली,देश की सेना के सम्मान में नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ व हवन कर मंदिर परिसर से मंझनपुर डायट मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक सफल अभियान का नाम है, जिसमें जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट किया और क्षेत्र में शांति स्थापित की तथा भारतीय सेना के जवानों ने अपनी वीरता और साहस का प्रदर्शन किया ऐसी तमाम जानकारी को साझा किया।
इस मौके पर काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,जिला संयोजक कार्यक्रम व जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,ज्योति केसरवानी,नीतू कनौजिया,व जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष, पूर्व सैनिक,अधिवक्ता, व्यापारीगण,व जनपद के सम्मानित नागरिक,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।