ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सिराथू में सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,गूंजा जय हिंद का जयघोष

कौशाम्बी,

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सिराथू में सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,गूंजा जय हिंद का जयघोष,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सेना के सम्मान में सिराथू के ब्लॉक परिसर से तहसील तक जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई,इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया,इस दौरान पूरे कस्बे जय हिंद के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक सफल अभियान का नाम है, जिसमें जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी, इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट किया और क्षेत्र में शांति स्थापित किए तथा भारतीय सेना के जवानों ने अपनी वीरता और साहस का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जय प्रकाश विश्वकर्मा,कार्यक्रम संयोजक व चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव, निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बड़े भाई सुखलाल मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा,विपिन यादव,वरुण उपाध्याय,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,पूर्व सैनिक,अधिवक्ता,व्यापारी,व जनपद के सम्मानित नागरिक,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor