कौशाम्बी,
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा आतंकवाद से जंग जारी है अब गद्दारों की बारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में व नगर पंचायत अजुहा में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगोंको संबोधित किया, उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य न केवल इस अभियान की सफलता को जनता तक पहुंचाना था,बल्कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रज्वलित करना भी था,तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है यह न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देती है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है।
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी,इसके जवाब में भारतीय सेना ने 06 मई की रात ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की इस कार्यवाही की थी जिसमें 09 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था,भारतीय सेना के जवानों ने अपनी वीरता और साहस का प्रदर्शन किया था।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, हुबलाल दिवाकर,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप कुमार पटेल,मण्डल अध्यक्ष अजुहा प्रशांत केसरवानी,दीपा श्रीवास्तव व नागरिक,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








