कौशाम्बी,
गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम स्थित गांधी मेमोरियल इण्टर कॉलेज में महान वीरांगना त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक,समाजसेवी और धार्मिक महिला थी, उनका जन्म 31 मई 1725 को हुआ था उन्होंने अपने शासन काल में कई महत्वपूर्ण किए पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया ,जिसमें से काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया व केदारनाथ,सोमनाथ व अन्य कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया व पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम किया, उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण,रंगोली प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता,मेंहदी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए ।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल,दीपा श्रीवास्तव,आदि लोग उपस्थित रहे।