कौशाम्बी,
महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व एक संयमित ऊर्जा का परिचायक:ओमप्रकाश त्रिपाठी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू के ब्लॉक सभागार सिराथू में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सहसंयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारत वर्ष के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में मंदिर बनवाए,घाट बनवाए,कुंवों और बावड़ियों का निर्माण करवाया मार्ग बनवाए- सुधरवाए भूखों के लिए अन्नशत्र खोले प्यासो के लिए प्याऊ का प्रबंध करवाया मंदिर में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन – चिंतन और प्रवचन हेतु व्यवस्था की ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने आत्मा प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न करती रही मरते दम तक अपने परम्परा को नहीं छोड़ा, ये उसी परंपरा में थी जिसमें उनके समकालीन पूना के न्यायधीश रामशास्त्री थे, उनके जीवनकाल में ही जनता उन्हें देवी समझने लगी थी, साथ ही इतना बड़ा व्यक्तित्व जनता ने अपनी आंखों से देखा था ।राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी अत्यंत दूरदर्शी प्रशासिका व महिला शास्क्तीकरण की प्रतिमूर्ति थी ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विधानसभा सिराथू व जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, माधुरी केशरी,निवर्तमान मीडिया प्रभारी उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय, प्रशांत केसरवानी,प्रदीप कुमार पटेल,जितेंद्र मौर्य,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,सुनील मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।