कौशाम्बी,
नारी नेतृत्व,न्यायप्रियता एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर:दिनेश प्रताप सिंह
यूपी के कौशाम्बी जिले में महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि यूपी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।साथ ही,राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने एवं महिला सशक्तिकरण में अमूल्य योगदान देने हेतु विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यूपी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म,नीति और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व,न्यायप्रियता एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं, उनका जीवन एक ऐसा आदर्श है जो आज भी नेतृत्व नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है,राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता और पुण्यश्लोक के रूप में ख्याति प्राप्त है।शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों,भीलों जैसे जनजातीय समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श शासन था।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक कि गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने सम्पूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी, साथ ही आज युवा पीढ़ी को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुननिर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सकें।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,महिला मोर्चा सहसंयोजक नीतू कनौजिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,चायल विधायक पूजा पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,जिला उपाध्यक्ष तारा देवी वर्मा,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,ज्योति केसरवानी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि,जिलापदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।