राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्श गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को करेंगे साकार:धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्श गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को करेंगे साकार:धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने संबोधित किया तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण किया कर पूरे अभियान में शामिल पदाधिकारियों को सम्मान दिया गया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघ कर भी पूर्ण शांति और सहमति के साथ अनेक निर्माण कार्य करवाए यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनकी ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है ,उन्होंने न केवल स्थापित कार्य करवाया बल्कि भविष्य में भी सुचारू रूप से कार्य चलता रहे इसके लिए अग्रिम व्यवस्था भी कर दी, उन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया।वह महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थी, उनके दरबार में महिलाओं को आने की पूरी स्वतंत्रता थी।

पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि एक प्रभावशाली शासक होने के साथ साथ वह एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थी उनका विश्वास अनावश्यक युद्ध में कभी नहीं रहा ,लेकिन उनके राज्य पर कुदृष्टि रखने वालों से निपटने में वह पूर्ण रूप से सक्षम थी ।

इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,महिला मोर्चा सहसंयोजक नीतू कनौजिया,शांति कुशवाहा,तारा देवी वर्मा,अर्चना चौरसिया,दीपा श्रीवास्तव,सुषमा साहू,फूलमति सरोज,निधि त्रिपाठी,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,जिला मंत्री कमल सिंह कुशवाहा,नितिन पासी,दिनेश पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,निवर्तमान मीडिया प्रभारी उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष,एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक,सह संयोजक विभाग प्रकोष्ठ महिला विभाग सहित तमाम महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor