सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास अब केवल नारा ही नहीं अपितु देश की पहचान:धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास अब केवल नारा ही नहीं अपितु देश की पहचान:धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर सभी मण्डलों में विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंझनपुर मण्डल के ओसा में व मूरतगंज मण्डल के एक गेस्ट हाउस में आयोजित मण्डल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सकुशल 11 साल पूरे कर लिए हैं,26 मई 2014 से शुरू हुई यह यात्रा सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही इन वर्षों में भारत ने आर्थिक,सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है,आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है,मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची,जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया गया है, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा है,जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी है।आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया, विदेश नीति में भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और वैश्विक मंचों पर बढ़ती साख ने देश को एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।इस दौरान उन्होंने संकल्प पत्र की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,मण्डल अध्यक्ष मंझनपुर मनमोहन कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष मूरतगंज रामप्रकाश पटेल, सहित तमाम मण्डल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor