कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन, बांटी मिठाइयां

कौशाम्बी,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन, बांटी मिठाइयां

यूपी के कौशाम्बी जिला कांग्रेस कमेटी  केंद्रीय कार्यालय मंझनपुर में राज्यसभा के उप नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश के नेतृत्व में केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने मनाया।

प्रमोद तिवारी जिनीज बुक अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं एवं रामपुर खास विधान सभा से लगातार नौ बार के विधायक रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती की जाती है।जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने अपने नेता प्रमोद तिवारी की लंबी आयु की कामना किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने राज्यसभा के उप नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को लड्डू एवं केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी व लंबी उम्र की कामना की। जिला उपाध्यक्ष उदय यादव ने अपने नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य की मंगल कामना किया एवं अपने नेता को बधाई एवं लंबी उम्र की कामना किया।जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी ने  दुआ किया कि राज्यसभा के सांसद प्रमोद तिवारी को लंबी आयु प्रदान करें एवं कार्यकर्ताओं के साथ नारे लगाते हुए गर्म जोशी के साथ जन्मदिन मनाया ल।

इस मौके पर राम बहादुर त्रिपाठी , श्याम मूर्ति त्रिपाठी, रामसूरत रैदास, सुरेंद्र शुक्ला, लाल चंद्र रैदास,NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी “आजाद” , कौशलेश द्विवेदी, नसीमुद्दीन, दीपक पाण्डेय,आर के मिश्रा, शकील अब्बास, बिलाल हसन, प्रदीप पटेल, हेमंत रावत, श्याम सिंह भदोरिया, बालेंद्र यादव, संतोष शुक्ला, राजबहादुर चौधरी,नुमान, नूरुत जमा, अमृतलाल, छोटेलाल ,इंद्रपाल , सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, पुष्पेंद्र यादव उर्फ छोटू, लगभग सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor