12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन,सुलह समझौते के आधार पर होगा मामलों का निस्तारण

कौशाम्बी,

12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन,सुलह समझौते के आधार पर होगा मामलों का निस्तारण,

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवम उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कौशाम्बी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में 12 मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सौम्या गिरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं, पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, विद्युत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेबर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor