कौशाम्बी,
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सिराथू विधानसभा क्षेत्र हेतु हुआ बैलट यूनिट का प्रथम रैण्डमाइजेशन,
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सिराथू, विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी होने के कारण 02 बैलट यूनिट प्रयोग में लायी जायेगी, जिसके फलस्वरूप आज जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलट यूनिट का प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया।








