भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया ध्वजारोहण

कौशाम्बी,

भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया ध्वजारोहण,

यूपी के कौशाम्बी जिला पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ध्वजारोहण कर सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए संबोधित किया कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर से आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार,मिशन सुदर्शन चक्र से देश के इंफ्रास्टक्चर की अभेद्य सुरक्षा और हाई-पॉवर्ड डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठ-मुक्त भारत का संकल्प साकार हो रहा है।

15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश आजाद हुआ। उससे पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे, सदियों की गुलामी के पश्चात अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त भारतवासियों के मन में विद्रोह की ज्वाला उस समय भड़की,जब देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई। इसीलिए 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए ही सन 1947 से आज तक यह दिन हम बड़े ही उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते आ रहे हैं।

इस मौके पर एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,चक्रेश मिश्रा,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय, भोलेशंकर कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शेखर पाण्डेय,जितेंद्र साहू, झल्लर चौरसिया सहित मण्डल अध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor