सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जयंती,जिला अध्यक्ष बोले संचार क्रान्ति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री राजीव गांधी

कौशाम्बी,

सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जयंती,जिला अध्यक्ष बोले संचार क्रान्ति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री राजीव गांधी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई,संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कैंप लगाकर चिकित्सक गुलज़ार अहमद से लोगो की निःशुल्क जांच कराकर दवाई वितरण किया गया, उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आलोक रॉय द्वारा संचालित वृद्धआश्रम पहुंच कर बुजुर्गों को फ़ल एवं मिष्ठान वितरण किया गया |

कार्यालय में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी ने की उच्च शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी और इंडियन एयरलाइंस के पायलट रहे और अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए|

इस मौके पर संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष आदिल जाफरी (सम्मू) ने कहा कि 1980 में अमेठी से सांसद बने और पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी से राजनीति में सक्रिय हुए राजीव गांधी ने 1982 में एशियाई खेलो के आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी आजाद भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने और 1991 के चुनाव तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई।

इस मौके पर बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव स्व० राजीव गांधी ने रखीं,आज लैपटॉप, मोबाइल ये सब उनके दूरदर्शी नेता होने के प्रमाण है ऐसे महान नेता को शत शत नमन है।

कार्यक्रम में प्रमुख जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,अलकमा उस्मानी,उदय यादव,महासचिव नैयर रिजवी,सुरेंद्र शुक्ला ,श्याम सिंह भदौरिया , सोसल मीडिया के जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास ,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल ,ब्रिज लाल पासी रावेंद्र यादव,,अफकार अहमद (भरवारी) ,नगर पालिका मंझनपुर के नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,कार्यालय प्रभारी एवं सचिव हेमन्त रावत , बिफई लाल,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कैलाश केसरवानी ,दीपक शर्मा,समर सरोज,सुरेंद्र यादव,राहुल यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor