कौशाम्बी,
प्रेस क्लब कौशाम्बी की बैठक संपन्न,रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी,पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित सरस सभागार में प्रेस क्लब कौशाम्बी की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक रमेश चंद्र अकेला की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई,बैठक में संगठन में रिक्त पदों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से रिक्त पदों पर पदाधिकारी चुने गए,बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों पर चर्चा हुई और संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई।
मंझनपुर के सरस सभागार में प्रेस क्लब कौशाम्बी की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक रमेश चंद्र अकेला की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई,बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,महामंत्री नीरज सिंह एवं उपाध्यक्ष सतीश गोयल द्वारा संगठन में रिक्त पदों पर चर्चा की गई,जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के अनुमोदन पर उपाध्यक्ष के एक रिक्त पद पर मनोज दुबे को एवं अशोक केसरवानी को संगठन मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया,वही उपमंत्री धर्म कीर्ति अमरेंद्र कुमार,प्रकाशन मंत्री पुष्पेश त्रिपाठी,संयुक्त मंत्री मो अरशद,आय व्यय मंत्री मो० नौशेब,प्रचार मंत्री अनुराधा यादव,मीडिया प्रभारी अरविंद तिवारी,कार्यकारिणी सदस्य के लिए राम प्रसाद गुप्ता, मो० आबिद, राकेश दिवाकर, राज कुमार वर्मा, मो० रजी को चुना गया।
संगठन के संरक्षक रमेश चंद्र अकेला ने कहा कि पत्रकार संगठन एक दूसरे के सहयोग के लिए बनाया जाता है,एक पत्रकार दूसरे पत्रकार की बुराई न कर उसका सहयोग करे,सभी पत्रकार एकजुट होकर एक दूसरे पत्रकार का सहयोग करे, पत्रकारों पर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
महामंत्री नीरज सिंह ने खबरों को लेकर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की,जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने पत्रकारों के लिए शासना द्वारा दी गई कार्यालय की भूमि पर जल्द बैठक कर माभवन निर्माण के संबंध में चर्चा की और जल्द से जल्द भूमि पर भवन निर्माण कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।
संगठन मंत्री अशोक केसरवानी ने सुझाव देते हुए कहा कि संगठन की बैठक प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को अवश्य आयोजित की जाए और संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी जाए।