कौशाम्बी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजित जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित कर रूपरेखा तय की।
मुख्य अतिथि ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक निरंतर चलेगा, राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर प्रत्येक वर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय किया गया है।18 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी मुख्यालय,विधानसभा एवं कस्बों में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है,प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित पुस्तकों को वितरण करना है,साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता कर माल्यार्पण करना है ।प्रधानमंत्री मोदी का 75 वाँ जन्मदिन है तो जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 75 लोग अपना ब्लड डोनेशन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यशाला को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री हैं जो अपने जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं, नहीं तो इसके पहले के प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाने के लिए विदेश जाया करते थे, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का एक एक पल एक एक दिन अपने देश की 140 करोड़ जनता के नाम किया है, उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की।
इस मौके पर जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद्र मिश्र, उदयन सिंह,पुष्पा देवी,सुरेंद्र त्रिपाठी,प्रेम चौधरी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,कार्यक्रम संयोजक/जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, भोलेशंकर कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,चंद्र दत्त शुक्ल सहित जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।