विकसित भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी आयु के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

कौशाम्बी,

विकसित भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी आयु के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रक्तदान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्त शिविर का मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उद्घाटन किया व डायट मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं विकसित भारत के नींव पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय पहल है,इस अभियान के माध्यम से न केवल रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है, बल्कि यह समाज सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देता है।  रक्तदान सीधे तौर पर जीवन बचाने में मदद करता है यह एक महत्वपूर्ण समाज सेवा है,जो लोगों को एकजुट करती है ,ऐसे अभियान रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं ,युवा सशक्तिकरण युवकों को सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि यह भी अद्भुत योग है कि आजादी के अमृतकाल में उसी गुजरात से आने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री हैं ,भारत आज अपनी आर्थिक व सांस्कृतिक पहचान के लिए किसी का मोहताज नहीं है, भगवान सोमनाथ के आशीर्वाद से पीएम मोदी देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी आए और यहां से ‘बाबा विश्वनाथ’ के आशीर्वाद से सांसद और देश के प्रधानमंत्री बनकर देश और ‘विश्व’ को एक नई दिशा दे रहे हैं। उनके करिश्माई नेतृत्व में विश्व में भारत की एक नई पहचान बन रही है। पिछले कई साल से वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में उन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर यह साबित भी किया है।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य,जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor