भगवान श्रीराम का बाण लगने से सौ योजन दूर गिरा असुर मारीच, रामलीला में कलाकारो ने आपकी कला से आये हुए क्षेत्रवासियों का मोहा मन 

कौशाम्बी,

भगवान श्रीराम का बाण लगने से सौ योजन दूर गिरा असुर मारीच, रामलीला में कलाकारो ने आपकी कला से आये हुए क्षेत्रवासियों का मोहा मन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित हिन्दु धर्म सभा श्री रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम में ताड़का वध के बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है। इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है। ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर गुरु की पूजा के लिए राम फूल लेने के लिए राजा जनक की वाटिका में जाते हैं।

मंझनपुर स्थित श्री रामलीला मैदान मे राम लीला में तमाम असुरो का संहार कर यज्ञ सम्पन्न होता है इसके बाद वह ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिला में सीता स्वयंवर के लिए जाते हैं। रास्ते में अहिल्या का उद्धार करते हैं। अहिल्या का उद्धार करने के बाद वह गंगा तट पर विश्राम करते हैं। उत्सुकता वश गुरु विश्वामित्र से नदी के विषय मे जानकारी लेते हैं। तब गुरु विश्वामित्र जी दोनों भाइयों को गंगा जी के गौरव व अवतरण की कथा बताते हैं। विश्वामित्र ने बताया कि आपके पूर्वज राजा भगीरथ के हजार वर्षों की तपस्या के पश्चात मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ। गंगा माता का दर्शन कर जनकपुर के पहले अमराई में प्रवेश कर विश्राम करते हैं। ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर गुरु की पूजा के लिए श्रीराम व लक्ष्मण फूल लेने के लिए राजा जनक की वैदेही वाटिका में जाते हैं। वाटिका की रखवाली को मुख्य द्वार पर तैनात माली उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक देते हैं। अनुमति लेकर वाटिका में प्रवेश करते है।

वाटिका में जनक नंदनी सीता अपनी बहनों और सखियों के साथ वाटिका में गौरी पूजा के लिए आती है। वाटिका में श्रीराम और सीता एक दूसरे को पहली बार देखते हैं। सीता जी मां पार्वती से अपने मन में पति रूप में श्री राम की कामना करती है। इधर भगवान श्रीराम भी पुष्प लेकर गुरु के पास पहुंचते हैं। पुष्प वाटिका की सुंदर झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।कलाकारों द्वारा रामलीला के इन प्रसंगों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, महामंत्री पंकज गामा, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुनील, सोने लाल, अजय वर्मा, सुशील केशरवानी, चाटू भाई सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कमेटी के पदाधिकारी रोहित गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया जायेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor