नगर पालिका भरवारी में जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी में जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी में जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके आदर्श को याद किया गया।

नगर पालिका भरवारी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में ईओ राम सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में ईओ राम सिंह के साथ लेखा लिपिक बबलू गौतम,जलकल सुपरवाइजर बृजेश मिश्रा, वार्डों के सभासद एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor