जिला पंचायत अध्यक्ष,राज्य महिला आयोग सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

कौशाम्बी,

जिला पंचायत अध्यक्ष,राज्य महिला आयोग सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरस हाल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य उ.प्र.राज्य महिला आयोग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद में स्वच्छता ही सेवा-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर आज स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खण्ड से एक ग्राम प्रधान, एक ग्राम पंचायत सचिव, एक पंचायत सहायक एवं एक सफाई कर्मी, एक सामुदायिक शौचालय की महिला केयरटेकर एवं आर.आर.सी. केयरटेकर सहित कुल 46 लोगो को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor