कौशाम्बी,
कौशाम्बी जिले का ऐतिहासिक रीयल कुप्पी युद्ध,जहा रावण और राम की सेना मे होती है रीयल लड़ाई,सैनिक होते है घायल, कुप्पी युद्ध के पहले दिन जीती रावण सेना,कल होगा निर्णायक युद्ध,
यूपी के कौशाम्बी जिले के दारानगर के ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध का पहला दिन विजयदशमी के दिन होता है। इस दिन रावण की सेना चार चरणों में कुप्पी युद्ध करती है और पहले दिन रावण की सेना की जीत होती है। युद्ध में राम और रावण की सेनाएं प्लास्टिक से बने विशेष प्रकार की कुप्पी से एक-दूसरे पर वार करती हैं। दोनों दलों के 25-25 सेनानी इसमें भाग लेते हैं।
युद्ध का हर चरण लगभग 10 मिनट का होता है।कुप्पी युद्ध दारानगर की रामलीला का मुख्य आकर्षण है और यह परंपरा लगभग 246 वर्षों से चली आ रही है। दूसरे दिन लाल कपड़े में युद्ध करने वाली राम की सेना की जीत होती है, जो सत्य की विजय का प्रतीक होती है।
इस युद्ध का आयोजन दशहरा महोत्सव के अंतर्गत कड़ा धाम के पास बड़े मैदान में होता है और यह पूरे भारत में एक अनोखा जीवंत युद्ध माना जाता है।युद्ध में घायल हुए सेनानियों को रणभूमि की मिट्टी लगाई जाती है, जिसे औषधि माना जाता है। कुप्पी युद्ध का पहला दिन चार चरणों में लड़ाई संपन्न होती है जिसमें लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण शक्ति लीला, सती सुलोचना जैसी अन्य रामलीला की लीलाएं भी चलती हैं।
यह कुप्पी युद्ध एक मेला की तरह का धार्मिक नाट्य प्रदर्शन है जो दशहरे के त्योहार में होता है और दूर-दूर से लोग इस युद्ध को देखने आते हैं। इस युद्ध की अनूठी परंपरा का नाम दारा शिकोह ने दारानगर कस्बे के नामकरण के साथ भी जोड़ा गया है।