कौशाम्बी,
विभाग संगठन मंत्री की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद कौशाम्बी इकाई की बैठक संपन्न,संगठन के उद्देश्य और नीतियों पर हुई चर्चा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्व हिन्दू परिषद कौशाम्बी ईकाई के कार्यकर्ताओ की एक आकस्मिक बैठक जिला पंचायत सभागार मंझनपुर में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी करते हुए विभाग संगठन मंत्री अंशुमान तथा विशिष्ट अतिथि अरविन्द विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत धर्मयात्रा प्रमुख के अगुवाई में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलमणि शुभकामनाए देते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और नीतियों पर कार्य करते हुए संठगन कोे गौरवान्र्तित करने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होने संघ सनातन के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष को प्रत्येक प्रखंड में 25 -25 लोगो की समितियों की स्थापना और शाखा चलाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान धर्मप्रांत प्रमुख अजय पाण्डेय ने धर्मरक्षा निधि और रामायण, महाभारत परीक्षा विषय पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही आगामी दिनों में होने वाली सभी प्रखंडो की बैठक की रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा संघ शताब्दी समारोह को लेकर विशेष परिचर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित संगठन सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नए जिलाध्यक्ष का गर्भजोशी से स्वागत किया।
बैठक में सुरेश मौर्या प्रयाग विभाग सदस्य, राजेन्द्र जिला मंत्री, राम अभिलाश जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र साहू जिला कोषाध्यक्ष, प्रेम नारायण संगठन मंत्री, जिला सहमंत्री विवेक जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक केडी द्विवेदी, बजरंग दल संयोजक धीरेन्द्र सिंह सह, गौरक्षा प्रमुख समर बहादुर एवं रूपेन्द्र शर्मा, नगर अध्यक्ष रिंकू केसरवानी, दीप वर्मा, कुंवर चन्द्र, कृष्णकान्त, अनिल श्रीवास्तव , प्रिया, प्रियंका एव सुनीता आदि लोग मौजूद रहे।