कौशाम्बी,
RSS ने संगठन के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर भरवारी कस्बे में किया पथ संचलन, दिया एकता का संदेश,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को राधा कृष्ण मंदिर केशव नगर वार्ड में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम शस्त्रों की पूजा की गई उसके पश्चात नगर के विभिन्न चौराहो से पथ संचलन कर स्वयं सेवको ने राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्म रक्षा का संदेश दिया।
RSS के क्षेत्र प्रचारक सुभाष जी ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मां भारती के सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई उर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्रीय सेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए।
उन्होंने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन इसकी स्थापना की थी। वर्तमान में भारत सहित कई देशो में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के प्रति समर्पित है। समाज में राष्ट्र प्रेम व धर्म निष्ठा की भावना जागृति करना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान क्षेत्र प्रचारक सुभाष ,जिला संघ चालक केदारनाथ,जिला प्रचारक शिव प्रसाद,सतीश तिवारी नगर बौद्धिक प्रमुख,डॉक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा,जगदीश शिवहरे,प्रवेश केसरवानी,जितेंद्र मिश्रा,जैन प्रकाश द्विवेदी सहित नगर की महिलाओं समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।