आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी स्तर पर करे व्यापार, लोकल फार वोकल को दे बढ़ावा:भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी स्तर पर करे व्यापार, लोकल फार वोकल को दे बढ़ावा:भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो द्वारा डायट मैदान मंझनपुर में 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन चल रहा है।9 अक्टूबर से चल रहा ये स्वदेशी मेला 18 अक्टूबर तक चलेगा।

स्वदेशी मेले में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि हमारा देश अमृत काल से गुजर रहा है। भारत को विकसित भारत बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर कौशाम्बी के डायट मैदान में 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो कि लोकल फार वोकल की तर्ज पर आयोजित है। जिस पर लोगों को स्वदेशी सामानों की खरीद, बिक्री व निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी के नारे के साथ हमारी सरकार देश वासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे आयोजन कर रही है।स्वदेशी मेले विभिन्न ट्रेडों से निर्मित 50 तरह के स्टाल लगाये गये।

मेले में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि सरकार ने जीएसटी घटाकर व्यापारियों को राहत दी है। साथ ही प्रधानमंत्री ने लोकल फार वोकल की तर्ज पर स्थानीय वस्तुओं के निर्माण व बिक्री पर जोर देकर सभी तबके के लोगों को राहत देने का काम किया है। आज हमारा देश आत्म निर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान महिला मोर्चा की ज्योति केसरवानी,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कोआपरेटिव अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य,सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor