कौशाम्बी,
स्वदेशी मेला में विश्वकर्मा श्रम सम्मान तथा ओ०डी०ओ०पी० में चयनित लाभाथियों को टूलकिट किया गया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में 09 अक्टूबर से आयोजित होकर एवं 18 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान तथा ओ०डी०ओ०पी० टूलकिट योजना में चयनित लाभाथियों को टूलकिट वितरित किया।
स्वदेशी मेले में जनपद के 10 विभागों द्वारा 50 स्टालों जैसे-श्यामलता ने मिटटी की मूर्तिया, हरिमोहन मिश्रा खादी वस्त्र, जय हिन्द आचार मुरब्बा, प्रियंका देवी जूते चप्पल निर्माण, शिवदेवी बैग हाउस, पुष्पा देवी साबुन निर्माण, आराधना देवी धूपबत्ती निर्माण, जयप्रकाश जैविक कृषि, संध्या सिंह हार्षिक/फिनायल, वैष्णवी महिला स्वंय सहायता समूह खाद्य सामग्री, कमलेश कुमार आचार मुरब्बा, कायम आर्ट द्वारा ग्लास आर्ट, मन्नू रहमान रेडीमेन्ड गारमेन्ट, फरीद अहमद केला प्रसस्करण, शिवकली चाउमीन नूडल्स, मनीषा महिला स्वंय सहायता समूह आचार मुरब्बा एंव अन्य स्टाल धारकों ने अपने उत्पाद/सेवा/ जनोपयोगी कार्यकम का प्रस्तुतीकरण किया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा की ज्योति केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।