सिराथू ब्लॉक की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता संपन्न,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कौशाम्बी,

सिराथू ब्लॉक की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता संपन्न,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को बीआरसी सिराथू में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि एवं नवाचार की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज का परिश्रम आपके बेहतर कल के लिए जरूरी है।उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को रूचिपूर्ण ढंग से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर उन्हें अंक प्रदान किए गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।

इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सिराथू विकासखंड के उ प्रा वि/ कंपोजिट विद्यालय से 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और लिखित परीक्षा दी जिसमें लिखित परीक्षा में 25 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण किया इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ 5 बच्चों का चयन हुआ जिसमें कंपोजिट विद्यालय गिरसा के छात्र अनुराग दुबे को प्रथम स्थान ,उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालमऊ के छात्र देवा प्रजापति को द्वितीय स्थान तथा कंपोजिट विद्यालय देवरापर के छात्र राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर बेला के छात्र राजू पटेल को चौथा स्थान और कंपोजिट विद्यालय बसोहनी के छात्र प्रभांशु को पांचवां स्थान मिला।

समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा स्टेशनरी किट और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन एआरपी आराधना तिवारी की देखरेख में संपन्न कराया गया। जिसमें दीप नारायण मिश्र,अरुण वाजपेई,नेहा शर्मा,अनुराग मिश्र,विकास कुमार,अनुराग सिंह सहित कई अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor