भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री हुए शामिल

कौशाम्बी:भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री हुए शामिल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया,इस सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी की भावना को जन जन तक पहुंचाना है। वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों,कारीगरों,स्ट्रीट वेंडर, लघु उद्योग और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 सितम्बर को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ था।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मुख्य लक्ष्य भारत को विदेशी समान पर कम निर्भर बनाना और अपने ही संसाधनों व क्षमताओं से देश को मजबूत करना है, स्थानीय उत्पादन छोटे मध्यम उद्यम,कारीगर किसान और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करके घरेलू बाजार को जीवंत बनाना है। अतीत में भारत की समृद्ध व्यापार व्यवस्था को कमजोर करने के लिए अंग्रेजों ने हमारे कारीगरों को तोड़ा,लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व मंच पर गौरव के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को सोना गिरवी रखकर काम चलाना पड़ा था,लेकिन आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीति बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर व्यवस्था पारदर्शी बनी है और देश में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है।इसके साथ ही उपस्थित तमाम व्यापारियों ने अपनी अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा ।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ विनय शुक्ला,केडी द्विवेदी,डॉक्टर पीपी शर्मा,डॉक्टर एसके पटेल सहित अधिवक्ता,व्यापारी,प्रबुद्धजन एवं चिकित्सक भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor