कौशाम्बी: बिहार चुनाव में लोजपा की जीत पर कौशाम्बी में जश्न,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशी,
बिहार चुनाव में लोजपा की जीत पर कौशाम्बी में जश्न का माहौल है,पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व में चायल विधानसभा के (गिरसा भरवारी) स्थित पार्टी कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार विधानसभा NDA प्रचण्ड/ऐतिहासिक जीत पर कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की बधाई दी।
बिहार चुनाव सकुशल संपन्न कराने के बाद कौशाम्बी कार्यालय में प्रथम बार पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) सदस्य दूर संचार, रेलवे उपभोक्ता परामर्श समिति भारत सरकार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद (2027) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बारी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार चुनाव के बाद (2027) में उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।साथ ही साथ यह भी बताया कि 16 नवम्बर को वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान दिवस लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जौनपुर जनपद में धूमधाम से मनाएगी।
जिलाध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की बिहार में NDA गठबंधन के साथ प्रचंड जीत हुई है,इस जीत का जश्न आज पूरा देश मना रहा है,कौशाम्बी में पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी केके लहर है,सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामविलास पासी प्रदेश सचिव,चंचल पासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक पासी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मिथलेश पासी जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज,गुलशन सैनी जिला महासचिव कौशाम्बी, बब्लू पासी जिला उपाध्यक्ष कौशाम्बी, चंद्रिका प्रसाद सरोज विधानसभा अध्यक्ष चायल , जितेंद्र पासी विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिम, जनेश्वर कुमार विधान सभा अध्यक्ष सिराथू महेंद्र कुमार पासी ब्लॉक अध्यक्ष भगवतपुर, संदीप पासवान , सुरेन्द्र पासवान, शशि पासवान रंजीत पासी ब्लाक अध्यक्ष सिराथू ,इंद्रसेन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।








