कौशाम्बी:एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न,देशराज यादव बनाए गए जिले के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की एक बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई।
बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किए जाने के चलते देशराज यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया है।कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देशराज यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माला पहनाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया।
एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की एक आवश्यक बैठक बिसारा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित कार्यालय में संपन्न हुई,बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने देशराज यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान पदाधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को बताया कि हमारा संगठन अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराने,नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाने,गरीब असहाय लोगों की मदद करने,महिलाओं पर अत्याचार को रोकने,समाज में रिश्वतखोरी रोकने सहित अनेक कार्य करता है, उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर सम्बंधित अधिकारी के का जाए और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करे।
बैठक में कौशाम्बी जिले के प्रभारी राजकुमार केसरवानी,ओम प्रकाश तिवारी लीगल सेक्रेट्री,डाक्टर बी एल वर्मा उप जिला महासचिव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।








