कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पण्डित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी. राजगोपालाचारी एवं बाबा बच्चा लाल की पुण्यतिथि

कौशाम्बी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पण्डित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा पासी की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी. राजगोपालाचारी एवं बाबा बच्चा लाल की पुण्यतिथि,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता भारत रत्न महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती व प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी. राजगोपालाचारी एवं चरवा के बाबा बच्चा लाल की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस दौरान सभी महापुरुषों को पुष्पांजलि एवं नमन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि पण्डित मदन मोहन मालवीय ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ‘सत्यमेव जयते’ को लोकप्रिय बनाया और 2014 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए गए।

जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने बताया कि सी. राजगोपालाचारी एक राजनेता, वकील, स्वतंत्रता सेनानी और भारत में जन्मे एकमात्र गवर्नर-जनरल थे। वे 1959 में स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक और नेता थे। जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि महाराजा बिजली पासी ,पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे, वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे। बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी ने कहा कि बाबा बच्चा लाल जी चरवा की वो धरोहर थे जिन्होंने चरवा के विकास के लिए हर वो कार्य जैसे शिक्षा,और रोजगार, सड़क,बिजली जैसे प्रमुख वो कार्य किया,जिससे चरवा की जनता का भविष्य उज्ज्वल हो सके। चरवा अपने राज नेता बाबा बच्चा लाल जी का आजीवन कर्जदार रहेगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, ज्ञान प्रकाश,फतेहपुर अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष भुलई सरोज,शर्तेंदु सिंह,सचिन सिंह, हरिश्चंद्र सिंह,राम हर्ष ,राजेंद्र त्रिपाठी ,श्याम मूर्ति त्रिपाठी,जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला राज बहादुर चौधरी,अशोक पाण्डेय,सुभाष सिंह,संतोष शुक्ला,आसिफ़ अल्वी ,जगदीश वैश्य,शशि मिश्रा, राम प्रकाश पंडा, विजय यादव, दुर्गेश प्रजापति,सकील अब्बास ,बिलाल हसन,डाक्टर साहब ,मीजान ,बैजनाथ,गोस्वामी , नौसे आलम, उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor