हजरत अली दिवस के मौके पर राहगीरों को बांटा गया प्रसाद जरूरतमंदों को दिए गए कंबल

कौशाम्बी: हजरत अली दिवस के मौके पर राहगीरों को बांटा गया प्रसाद जरूरतमंदों को दिए गए कंबल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मोहम्मद साहब के जानशीन और इस्लामी खलीफा हजरत अली का जन्म दिवस इस्लामी माह के मुताबिक 13 रजब को मनाया जाता है, जो इस बार आज शनिवार को मनाया गया ल। इस्लाम की तारीख हजरत अली के साथ पूरी होती है।

हजरत अली के बारे में बताया जाता है कि काबा शरीफ में जन्म हुआ है। मुस्लिम समाज के सभी समुदायों में हजरत अली का विशेष महत्व है। इस्लाम की ओर से 50 से ज्यादा मुख्य जाएंगे हजरत अली ने लड़कर विजय प्राप्त किया है। हजरत अली के बेटे इमाम हसन और इमाम हुसैन है 13 रज्जब को उनके जन्मदिन के मौके पर कौशाम्बी जिले के विभिन्न इलाकों में खुशियां मनाई गई है। कसीदा नजर नियाज़,वितरण के कार्यक्रम किए गए हैं।

सिराथू इलाके के दारानगर कस्बा में कड़ा रोड पर यह कार्यक्रम शनिवार की दोपहर हुआ है। यह कार्यक्रम शिया समुदाय के युवाओं की ओर से था, जिसमें प्रसाद स्वरूप खीर और दम आलू राहगीरों को और आम जनों को वितरण किया गया है। इलाके की जरूरतमंद गरीबों को हजरत अली के नाम पर कम्बल भी बाटा गया है। युवाओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी है। सुरक्षा के दृष्टिगत कड़ा धाम थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे अपने साथियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor