भरवारी में महाराजा मणीकुंडल जयंती पर उमड़ा अयोध्या वासी वैश्य समाज,समाज के लोगों ने एकजुटता पर दिया जोर

कौशाम्बी: भरवारी में महाराजा मणीकुंडल जयंती पर उमड़ा अयोध्या वासी वैश्य समाज,समाज के लोगों ने एकजुटता पर दिया जोर,

यूपी के कौशाम्बी जिलें के भरवारी कस्बे में अयोध्या वासी वैश्य समाज के आदि पुरुष महाराजा मणीकुंडल की जयंती अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाई गई, कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र वैश्य द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व महाराजा मणीकुंडल के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सामूहिक आरती के गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मंच का संचालन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अखिलेश कौशल एवं गौरव वैश्य द्वारा किया गया, बच्चों के भी कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, मधु गुप्ता द्वारा बच्चों को उपहार देकर उत्साह वर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री अनिल कौशल, कोषाध्यक्ष अखिलेश कौशल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौशल, ओमप्रकाश कौशल, गिरीश वैश्य,नीरज वैश्य,शैलेश कौशल, शांतनु कौशल, पिंटू कौशल ,दीपक कौशल, गणेश कौशल,पीयूष, रोहित,अच्युतम वैश्य,समाज की महिला संरक्षक मधु गुप्ता, अनीता कौशल, सौदामिनी कौशल, उपाध्यक्ष प्रेमादेवी कौशल, ममता ,वंदना,गीता एवं दीपसी गुप्ता ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor