कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक मंगला प्रसाद तिवारी( जर्मन मास्टर ) की मूर्ति का किया अनावरण

कौशाम्बी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक मंगला प्रसाद तिवारी( जर्मन मास्टर ) की मूर्ति का किया अनावरण,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम के कैंप कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।

इसके पश्चात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंत्रता सेनानी इव पूर्व विधायक स्व• मंगला प्रसाद तिवारी (जर्मन मास्टर ) की मूर्ति का अनावरण किया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के पास धर्म और जाति के अलावा कुछ नहीं बचा, विकास के नाम पर सरकार तोड़फोड़ करती है, जिसका उदाहरण बनारस में माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को तोड़ दिया, दाल मंडी को पूरी तरह विकास के नाम पर ध्वस्त कर रही है, भाजपा सनातनी होने का ढोंग करती है,प्रयागराज माघ मेले में जिस प्रकार से साधु संन्यासियों का अपना किया है वो किसी से नहीं छुपा है।

उन्होंने कहा कि अहंकारी भाजपा सरकार के नुमाइंदों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान तक नहीं करने दिया।उन्होंने कहा कि याद रहे कांग्रेस पार्टी हमेशा इनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। देश जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है लेकिन सरकार को सिर्फ आमजन को तकलीफ के सिवा कुछ नहीं दे पा रही है।

इस दौरान नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हें कांग्रेस की पट्टिका पहना,कर शुभकामनाएं दी, इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश,वरिष्ठ नेता सुधाकर तिवारी,प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद,मोहम्मद अकरम दीपक पाण्डेय बाबू जी,सुरेंद्र शुक्ला,श्याम मूर्ति तिवारी,श्याम सिंह भदौरिया,,तनुज तिवारी,अर्पित तिवारी,अजय कुमार,आशीष मिश्रा पप्पू,शशि त्रिपाठी,भुनेश्वर, तिवारी,पंकज कुमार,संगीता कोरी,भरत लाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला,प्रज्ञा मिश्रा,माया त्रिपाठी,शैलेन्द्र नारायण तिवारी, विजय यादव,नैय्यर रिजवी,शकील अब्बास,बेलाल,रावेंद्र यादव,मनोज पटेल,तलत अजीम नुसरत सलमान सरवर,सोम प्रकाश मिश्रा,अशोक तिवारी, हेमन्त रावत,मोहम्मद मिज़ान,जमशेद अहमद,मोहम्मद शरिक,आयुष कुमार ,निक्की पाण्डेय,सचिन पाण्डेय,तबरेज अहमद,सम्मू जाफरी,संतोष शुक्ला,रामप्रकाश पंडा,रामसूरत रैदास,रजनीश पाण्डेय,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor