चायल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न,3 दर्जन से अधिक विभागो ने 600 लोगो को दी जानकारी और लाभ

कौशाम्बी: चायल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न,3 दर्जन से अधिक विभागो ने 600 लोगो को दी जानकारी और लाभ,

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने, सशक्तीकरण प्रदान करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील चायल परिसर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्री कैम्प का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की सचिव आस्था मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलो में प्री-कैंप का आयोजन किया जाना है। इसके तहत तहसील चायल में आज को प्री कैंप का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल और राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए लाभान्वित हुए ।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम चायल, तहसीलदार चायल, सदर लेखपाल संदीप सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार मिश्रा, पैनल अधिवक्ता सगीर अहमद, मध्यस्थ अधिवक्ता कैलाश चंद्र पाण्डेय और अजय कुमार पाण्डेय, पीएलवी डॉ. नरेन्द्र दिवाकर, ममता देवी, कृष्ण चन्द्र चौधरी, प्रिया त्रिपाठी, रीतिका कुशवाहा और अमरदीप दिवाकर सहित तहसील चायल के अधिकारी और कर्मचारी ने सहयोग प्रदान किया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा ने तहसील चायल पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा प्राविधिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, बैंक सहायता ऋण योजनाएं, पुलिस विभाग विशेष रूप से मानव तस्करी के विषय में, संस्कृति विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के प्री कैम्प में प्रतिभाग न करने पर आपत्ति जताई गयी।

चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर लाभार्थियों से भी बात चीत की और जानकारी ली।

प्री कैम्प में कुल 600 लाभार्थियों को जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा 498 लाभार्थियों को जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया जिसमें खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 53, भारतीय डाक विभाग द्वारा 44 जिसमें चिन्हित लाभार्थी 40 और लाभार्थी 4, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कुल 25 जिसमें 23 लाभान्वित और 2 चिन्हित लाभार्थी, कृषि विभाग द्वारा कुल 7 जिसमें लाभान्वित 6 तथा चिन्हित लाभार्थी 1, जिला उद्योग द्वारा कुल 73 जिसमें लाभान्वित 28 चिन्हित 45, युवा कल्याण विभाग द्वारा कुल 10 चिन्हित लाभार्थी, समाज कल्याण द्वारा कुल चिन्हित लाभार्थी 29, वन विभाग द्वारा चिन्हित लाभार्थी 12, दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा कुल 5 चिन्हित लाभार्थी, आई आई एफ डी सी एफ पी ओ द्वारा लाभान्वित 16, आयुष विभाग द्वारा 35 लाभार्थी, मत्स्य विभाग द्वारा 18 लाभान्वित, एल डी एम कार्यालय द्वारा कुल लाभान्वित 20, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 150 ओपीडी की गई, जिसमें खून की जांच 150, रक्त समूह की जांच 100, हीमोग्लोबिन 135, शुगर जांच 150, नेत्र परीक्षण 36, दांत के 22, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा 102 लाभार्थियों को जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।

प्री कैम्प में सम्मिलित विभागों जिला विकास एवं विकास खण्ड विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी, पुलिस विभाग मानव तस्करी, युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, पशु एवं फसल बीमा विभाग, केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप अनुसंधान केन्द्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, वन विभाग, डाक विभाग, आई.टी.आई., डूडा, नगर पालिका परिषद, नेडा, कृषि विभाग, विद्युत वितरण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग सहित 37 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor