कौशाम्बी: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जन चौपाल के माध्यम से लोगों को बताई गई भाजपा सरकार की विफलता,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं को बताया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने अपने व्यक्तव्यों में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित का कार्य करती थी लेकिन भाजपा अमीरों का कल्याण करने में व्यस्त है,लोग अपनी दैनिक आवश्यकता को पूरा नहीं कर पा रहें है, महंगाई से जनता त्रस्त है,लेकिन सरकार को नाम बदलने से फुर्सत नहीं है कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय गैस सिलेंडर,पेट्रोल,डीजल,और आम जनता की जरूरतों की चीजें कभी इतनी महंगी नहीं हुई थी लेकिन आज महंगाई किसी से छुपी नहीं है गरीबों की हितकारी योजनाओं को समाप्त करने में व्यस्त है। लेकिन हम कांग्रेसजन इस योजना को सुरक्षित रखने की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।
पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 2005 में शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जो ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों के गारंटीकृत अकुशल शारीरिक रोजगार की कानूनी गारंटी देती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका सुरक्षा बढ़ाना और संपत्ति बनाना है। हमारी सरकार जन उद्धार चाहती है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार केवल चंद उद्योगपतियों का उद्धार चाहती है इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने बताया कि इस मनरेगा योजना में महिलाओं की भागीदारी: योजना में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाती है जो कि (58% से अधिक) थी
चौपाल में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी,दीपक पाण्डेय बाबू जी,श्याम मूर्ति तिवारी, नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,आसिफ अल्वी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,विजय यादव सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, रमेश यादव,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,इंद्रपाल रैदास, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, नोखे लाल यादव,प्रेमा देवी,शोभा देवी,लालती देवी,श्याम कली,मीना देवी,रोशन लाल,आशा देवी,जीतू मिश्रा,दीपक शर्मा,राहुल यादव,सुरेंद्र सरोज सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।








